Women's National Hockey Championship: ओडिशा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार की जीत, पढ़िए पूरी खबर

डीएन ब्यूरो

ओडिशा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार ने रविवार को यहां अपने-अपने मैच जीतकर 13वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावना बढ़ा दी।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


काकीनाडा: ओडिशा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार ने रविवार को यहां अपने-अपने मैच जीतकर 13वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावना बढ़ा दी।

ओडिशा ने पूल ए के पहले मैच में राजस्थान को 13-1 से करारी शिकस्त दी। उसकी तरफ से पूनम बारला ने पांच गोल किये।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, कर्नाटक ने दिन के दूसरे मैच में पूल बी में चंडीगढ़ पर 2-1 से जीत दर्ज की। पूल सी में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 4-1 से हराया। पूल जी में मध्य प्रदेश ने मणिपुर को इसी अंतर से शिकस्त दी।

दिन के अंतिम मैच में बिहार ने पूल डी में असम को 2-0 से पराजित किया।










संबंधित समाचार