Vikas Dubey Encounter: आखिर कहां से होती थी विकास दुबे की मोटी कमाई

डीएन ब्यूरो

अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कई मुद्दों पर चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। इस बीच चलिए आपको बताते हैं आखिर विकास दुबे की मोटी कमाई कैसे और कहां से होती थी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

10 करोड़ रुपए से ज्यादा की थी कमाई
10 करोड़ रुपए से ज्यादा की थी कमाई


कानपुरः कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। विकास की मौत के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस बीच जानिए इस कुख्यात आरोपी की संपत्ती और सलाना कमाई के बारे में।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- कार नहीं पलटी.. राज खुलने और सरकार पलटने से बच गई

विकास दुबे की सालाना कमाई 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जमीन कब्जा वसूली, बीसी और सूदखोरी सहित कई अपराधिक कामों से विकास दुबे ने मोटी कमाई करके करोड़ों की संपत्ति जमा कर ली थी। कमाई का जरिए बड़े-बड़े उद्योगपति और सूदखोरी हुआ करते थे। जमीन पर कब्जा करने से लेकर कब्जा हटवाने तक के लिए विकास दुबे मोटी रकम लेता था।

यह भी पढ़ेंः गैंगस्टर विकास दूबे की एनकाउंटर में मौत से कई राज भी हमेशा के लिये दफन, अनसुलझे रह गये कई आपराधिक रहस्य

विकास दुबे के नाम कई कई बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां भी हैं, जिनकी आड़ में वो हर महीने कम से कम 50 लाख रुपए की कमाई करता था। उद्योगपतियों और सूदखोरी से भी कमाई होती थी। 










संबंधित समाचार