Weather Update: इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली में बारिश की संभावना

डीएन ब्यूरो

भारत के कई राज्यों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने वाली है। दिल्ली में भी कुछ अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में गिरता तापमान
दिल्ली में गिरता तापमान


नई दिल्लीः भारत के कई राज्यों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ने के आसार है। इसके अलावा कई जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं।

शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली में भी शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के अलावा दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

14 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में घने कोहरे में घने बादल छाने की संभावना है। बिहार और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में आज और कल और अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है।










संबंधित समाचार