India China Tensions: चीन की कायराना हरकत पर व्यापारियों ने जताया गुस्सा, फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

डीएन ब्यूरो

सिसवा कस्बे में चीन के विरोध नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने सड़क पर चीन के राष्टपति का पुतला फूंका। पढ़ें पूरी खबर..

विरोध जताते हुए व्यापारी
विरोध जताते हुए व्यापारी


महराजगंजः बुधवार की सुबह सिसवा कस्बे के रामजानकी मंदिर रोड पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने चीन का पुतला फूंककर नारेबाजी कर विरोध जताते हुए कल हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि चीन की नीयत हमेशा से ही खराब रही है। चीन ने हमेशा से ही भारत के खिलाफ काम किया है। चाहे डोकलाम विवाद हो, आतंकी मसूद अजहर का अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी के रूप में बचाव करना हो या जानबूझ कर सीमा विवाद उत्पन्न करना हो। चीनी सामानों ने भारतीय व्यापारों को हमेशा से ही नुकसान पहुंचाया है।

साथ ही कहा की अब समय केवल चीन का विरोध करने तक नहीं बल्कि चीनी सामानों का हर भारतीय बहिष्कार करें और स्वदेशी अपना कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करने की जरूरत है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और कई व्यापारी मौजूद थें।










संबंधित समाचार