Weather Alert: दिल्ली में गिरा तापमान, हल्की बारिश की संभावना, जानिये मौसम का ताजा हाल

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

हल्की बारिश की संभावना
हल्की बारिश की संभावना


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चार मिलीमीटर बारिश हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से चार डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।










संबंधित समाचार