Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कितना रहेगा अधिकतम तापमान

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत थी।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।










संबंधित समाचार