Weather Update: दिल्ली के तापमान में लगातार बदलाव, जानिये मौमस का ताजा हाल

डीएन ब्यूरो

दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

न्यूनतम तापमान 15.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया


नयी दिल्ली: दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन में आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।










संबंधित समाचार