Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट, जानिये अपने शहर के मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में न्यूनतम तापमान
दिल्ली में न्यूनतम तापमान


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 40 फीसदी दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं (35-45 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।










संबंधित समाचार