सिद्धार्थनगरः सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- भाजपा की सरकार में यूपी के किसान बेहाल

डीएन संवाददाता

सिद्धार्थनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और वर्तमान सरकार को किसान विरोधी बताया।



सिद्धार्थनगरः सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और वर्तमान सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि योगी भले किसान को लेकर तमाम कार्यों की घोषणा करें। लेकिन हकीकत इसके उलट है। वास्तव में धरातल पर किसान के लिए कोई भी योजना लाभकारी नही हुआ है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्य मंत्री के काल मे किसानो को मुफ्त सिचाई, फसल बीमा समय पर बिजली उर्वरक बीज की आपूर्ति की व्यवस्था थी। लेकिन इस सरकार में किसान दिन प्रति बरबाद होता जा रहा है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर मे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। 

प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ता विजय पासवान, पूर्व सदर विधायक कपिलवस्तु कामता यादव, जुबैदा चौधरी, नियाज अहमद, अशोक कुमार पांडेय, लवकुश साहनी, सतीश चौधरी, जोखिम चौधरी, सपा विधानसभा अध्यक्ष सुग्रीव यादव, अयोध्या साहू, अमित त्रिपाठी, कृष्णानंदन यादव आदि उपस्थिति रहे। 










संबंधित समाचार