Hathras gangrape Case: पीड़िता के घर जांच के लिए पहुंची SIT.. मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

हाथरस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले की जांच SIT ने शुरू कर दी है, साथ ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। इनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 1 October 2020, 11:22 AM IST
google-preferred

हाथरस:  उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई गैंगरैप को लेकर देशभर के लोगों में गुस्सा है। लोग पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

युवती से सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले की जांच के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक एसआईटी टीम गठित की है। साथ ही सीएम ने एसआई को 7 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। 

अब एसआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहींं एसआईटी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी। 

बता दें कि एसआईटी की अगुवाई होम सेक्रेटरी भगवान स्वरूप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस घटना की शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन इसमें समय लगेगा। हमें सात दिन का समय दिया गया है। हम समय से ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगे।

Published :  1 October 2020, 11:22 AM IST

Related News

Advertisement