UP govt to open office in Mumbai: योगी सरकार यूपी वालों के लिए मुंबई में खोलेगी अपना दफ्तर, मिलेंगी ये सुविधाएं

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई में अपना दफ्तर खोलने की घोषणा की है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये यूपी सरकार की इस घोषणा के मायने

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई में अपना दफ्तर खोलने की घोषणा की
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई में अपना दफ्तर खोलने की घोषणा की


लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपना कार्यालय खोलने की घोषणा की है। मुंबई में यूपी सरकार का ऑफिस खुलने से वहां रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को मूल गृह राज्य से जुडने का एक और रास्ता खुल जाएगा। इस ऑफिस के जरिये मुंबई में रहने वाले यूपी मूल के लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि मुंबई में ऑफिस खोलने का उद्देश्य राज्य के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश करने, उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। योगी सरकार जल्द मुंबई में एक नया कार्यालय स्थापित करेगी।

यूपी सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कार्यालय के माध्यम से उन तमाम उप्र के निवासियों से जुड़ना संभव होगा जो या तो लंबे समय से मुंबई में नौकरी या व्यसाय के लिए रह रहे हैं, या वे, जो हर वर्ष रोजगार की तलाश में मुंबई जाते हैं और समय समय पर (या किसी आपदा की स्थिति में) अपने गृह राज्य वापस आते हैं।










संबंधित समाचार