COVID-19 Outbreak: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यूपी के मुख्य सचिव ने जारी किये ये निर्देश

डीएन ब्यूरो

यूपी के सरकारी दफ्तरों में अब केवल आधे कर्मचारी ही ड्यूटी पर तैनात रहेगें।तयशुदा साप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से वे कार्यालय पंहुचेगे।जबकि शेष आधे कर्मचारी घरों से ही अपना काम करेगें।फिलहाल ये आदेश समूह ख,ग और घ श्रेणी के कर्मचारियों पर ही लागू होगें।

नोटिस
नोटिस


लखनऊ:  यूपी की राजधानी लखनऊ में बालीवुड सिंगर कनिका कपूर प्रकरण के बाद जंहा तमाम मशहूर और राजनीतिक हस्तियों को कोरोना संक्रमण का खतरा बढ गया है। वहीं इसकी रोकथाम के लिए यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों के लिए दफ्तर आने संबधी गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं।

हालांकि ये आदेश उन कर्मचारियों पर नही लागू होगें।जो अस्पताल या आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं।

यूपी के सभी सरकारी दफ्तरों में 3 पालियों में कर्मचारी पंहुचकर अपना काम काम करेंगे।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक। 
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक।
सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक।

इसके साथ ही साप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से अल्टरनेट बेसिस पर कर्मचारियों को दफ्तर आना होगा। ये आदेश फिलहाल 4 अप्रैल तक प्रभावी होगा।










संबंधित समाचार