महराजगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल, SP ने खंगाली क्राइम कुंडली तो उठा दोनों के कई अपराधों से पर्दा, जानिये पूरी कहानी

डीएन ब्यूरो

महराजगंज पुलिस की जबाबी फायरिंग के बाद एक मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हो गये। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जब दोनों बदमाशों की क्राइम कुंडली खंगाली तो कई अपराधों से पर्दा से उठा। दोनों बदमाशा कई मामलों में वांछित थे। जानिये इन बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री

पुलिस की गिरफ्त में दोनों बदमाश
पुलिस की गिरफ्त में दोनों बदमाश


महराजगंज: जनपद के फरेंदा और बृजमनगंज रोड पर बीती रात हुई एक पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हो गये। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जब दोनों बदमाशों की क्राइम कुंडली खंगाली तो बदमाशों के कई बड़े अपराधों का लेखा जोखा सामने आया। दोनों बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जन भर से ज्यादा गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर 25000-25000 रूपये का इनाम भी पुलिस द्वारा रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बीती रात गनेशपुर थाना फरेंदा से 2 संदिग्ध लोग भाग रहे थे। पुलिस ने जैसे ही दोनों को रोकने की कोशिश की वे पुलिस पर फायरिंग झोंकने लगे। जबावी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमे दोनों के पैर में गोली लगी और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान हैदर अली पुत्र मुस्तफा अली निवासी भुजौली बुजुर्ग दरोगा टोला खड्डा कुशीनगर और दूसरा फिरोज खान पुत्र सिकंदर निवासी डोमन छपरा खड्डा जिला कुशीनगर के रूप में की गई है। 

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बड़ी मात्रा में गायों की तस्करी में संलिप्त थे और दोनों के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में दर्जन भर से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत है। घायल बदमाशों पर पुलिस द्वारा 25000-25000 का ईनामी भी रखा गया था। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी फिरोज के खिलाफ 10 तो हैदर के खिलाफ है 5 मुकदमें अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ फरेंदा थाने में भी 198/21 के तहत धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनयम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में ये बदमाश वांछित थे।










संबंधित समाचार