चंदौली में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला व एक पुरुष की हालत गंभीर

डीएन ब्यूरो

यूपी के चंदौली में खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

घायल महिला
घायल महिला


चंदौली: जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केराडीह में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। इस खूनी संघर्ष में एक महिला व एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के मुरारी व लक्ष्मीना पर लोहे के खंती से वार कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायलों ने बताया की लोहे के खंती से विपक्षियों ने वार किया है। घायलों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। 










संबंधित समाचार