नोएडा पुलिस मुठभेड़ में घायल समेत दो बदमाश गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो


नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: किशोरी को अकेला देख पड़ोसी ने घर में घुसकर किया ... 

उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे सेक्ट्रर 20 इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सिकन्दर नामक बदमाश घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस सिकन्दर और उसके साथी शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। (वार्ता) 










संबंधित समाचार