Clash in UP: यूपी के आगरा में युवती की संदिग्ध मौत के बाद दो समुदायों में बवाल, पथराव और फायरिंग

डीएन ब्यूरो

ताजनगरी आगरा में विवाहित युवती की मौत के बाद दो पक्षों में टकराव हो गया। आमने-सामने आये दोनों पक्षों के इस विवाद में पुलिस पर पथराव और फायरिंग भी की गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स


आगरा: ताजनगरी आगरा में एक विवाहित युवती की संदिग्ध मौत के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल की खबर है। बताया जाता है कि एक समुदाय की युवती ने एक साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से शादी की थी। युवती की अचानक मौत के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गये और आरोप-प्रत्यारोपों के चलते दोनों समुदायों में विवाद हो गया। भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और मामले ने तलू पकड़ लिया। इस घटना को लेकर इलाके में पथराव और फायरिंग भी हुई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने अब मामले को शांत करवा दिया है।

यह आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा की है। यहां एक वर्षा नाम युवती की संदिग्ध हालातों में शनिवार मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वर्षा ने अल्पसंख्यक समुदाय के युवक अरमान के साथ एक साल पहले लव मैरिज की थी। वर्षा की मौत की खबर पाकर उसके परिजन और भाजपा नेता मौके पर अरमान के घर पहुंचे और युवती की मौत के लिये युवक के परिवार को जिम्मेदार ठहराने लगे, जिस कारण दोनों समुदायों में विवाद हो गया।

जानकारी के मुताबिक वर्षा और अरमान ने घर से भागकर एक साल पहले लव मैरिज की थी। बाद में दोनों एक साथ शाहगंज चिल्ली पाड़ा में अरमान के घर रहने लगे। बताया जाता है कि युवती का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही वर्षा के परिजन वहां पहुंचे और हंगामा मच गया। वहीं, युवक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद में दोनों समुदायों में विवाद हो गया। पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग की गई। पथराव और फायरिंग की घटना के बाद भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और योगेंद्र उपाध्याय थाने पहुंच गए। विधायकों की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर नारेबाजी की। भाजपा के विधायक ने अरमान और उसके घरवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने अब मामले को शांत करवा दिया है।  










संबंधित समाचार