Trump Oath Ceremony: अमेरिका में 20 जनवरी को ही क्यों होता है शपथग्रहण? देखिए नवंबर में वोटिंग कराने का क्या है राज़?
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए शपथग्रहण 20 जनवरी को ही किया जाता है तो वोटिंग के लिए भी दिन तय है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
वॉशिंगटन: आज पूरी दुनिया की नजर अमेरिका के राष्ट्रपति के शपथग्रहण पर टिकी हुई है। अमेरिका में चार साल में चुनाव होता है, जिसके लिए सिर्फ नंवबर में मतदान होते हैं और शपथग्रहण भी सिर्फ 20 जनवरी को किया जाता है। अब आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा कि ऐसा क्यों है और अमेरिका में चुनाव के बाद जीते गए राष्ट्रपति अपना काम संभालने के लिए इतना समय क्यों लेते हैं। चलिए हम आपको आज इन सवालों के जवाब देते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अमेरिका में चुनाव और शपथग्रहण के दिन तय हैं, वहां पर ऐसे ही कभी भी न तो चुनाव और शपथग्रहण नहीं किया जाता है। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अमेरिका में नवंबर का महीना चुना गया है। अमेरिका में चार साल बाद जब प्रेसीडेंट इलेक्शन होते हैं तो नवंबर महीने के पहले सोमवार के अगले दिन मंगलवार को चुनाव होते हैं। यानि अगर मंगलवार दिन से नवंबर की शुरुआत हो रही हो तो उस दिन वोटिंग नहीं होती। वो हमेशा महीने के पहले सोमवार के अगले दिन ही होती है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव 1845 से ही मंगलवार के दिन होता आ रहा है। अब सवाल है कि अमेरिका में चुनाव मंगलवार को ही क्यों होता है?
मंगलवार को ही क्यों होती है वोटिंग
यह भी पढ़ें |
Donald Trump Inauguration: Amritsar के आर्टिस्ट ने क्यों उकेरी डोनाल्ड ट्रंप की इतनी विशाल तस्वीर? देखिए वीडियो
यह उस वक्त की बात है, जब अमेरिका पूरी तरह से खेती पर निर्भर था और नवंबर के शुरुआती दिन किसानों के लिए अच्छे होते थे और यात्रा के लिए मौसम भी अच्छा होता था। फिर भी कुछ दिन ऐसे तय किए गए, जब वोटिंग नहीं हो सकती थी। रविवार को क्रिश्चियन पूजा करते थे। बुधवार को किसानों अपनी फसलें बेचते थे। इसके अलावा सोमवार और गुरुवार को भी मतदान के लिए बेहतर नहीं माना गया। इसलिए मंगलवार को वोटिंग करना सही समझा गया।
चार महीने बाद होता था शपथग्रहण
उस समय वोटिंग के चार महीने बाद शपथग्रहण समारोह होता था। 1929 से 1939 के बीच पूरी दुनिया में छाई आर्थिक मंदी के दौर में अमेरिकी नेताओं को लगा कि चुनाव के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के इंतजार का समय चार महीने से घटाकर तीन महीने के अंदर किया जाना चाहिए। इसके बाद साल 1933 में संविधान में 20वां संशोधन कर नए शपथग्रहण की तारीख 20 जनवरी तय कर दी गई। इस दिन को अमेरिका में इनोगरेशन डे यानि उद्घाटन दिवस कहा जाता है। वहीं अगर 20 जनवरी रविवार को पड़ जाए, तो उस दिन निजी शपथ ली जाती है, उसके बाद 21 जनवरी को सार्वजनिक समारोह किया जाता है।
यह भी पढ़ें |
अमेरिका में हवाई यात्रा के दौरान लैपटॉप पर लगी रोक
क्या है लेम डक पीरियड?
अब सवाल ये हैं कि वोटिंग और शपथग्रहण में 11 हफ्तों का गैप क्यों रखा जाता है। इस गैप को अमेरिका में लेम डक पीरियड कहा जाता है। ये गैप इसलिए रखा जाता है ताकि आसानी से सत्ता हस्तांतरण हो सके. चुनाव के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति और उनकी टीम को सरकार चलाने के लिए तैयारी की जरूरत होती है, जिसमें कैबिनेट बनाना, नीतियां बनाना और राष्ट्रीय मुद्दों को समझना और निदान सोचना शामिल हैं। इससे आनन-फानन में सत्ता संभालने की हड़बड़ी नहीं रहती है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: