हिंदी
नई दिल्ली: भारत और विश्व के इतिहास में 14 मई का खास महत्व है। आज ही के दिन भारत ने गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने पर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया था।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है...
1610 - फ्रांस में हेनरी चतुर्थ की हत्या और लुईस-13वां फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
1702 - इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की ।
1811- पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।1908 - पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
1941 - 36000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
1944 - ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 - इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1963 - कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
1973 - अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
1981 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस-192 लांच किया।
1984 - फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म अमेरिका में हुआ।
1992 - भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगाया।
2010 - भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन।
2012 - इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 - ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
Published : 14 May 2019, 10:54 AM IST
No related posts found.
No related posts found.