Uttar Pradesh: लड़की की हत्या के मामले में पिता समेत तीन लोग गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की की हत्या के मामले में रविवार को उसके पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)
सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)


सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की की हत्या के मामले में रविवार को उसके पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि शनिवार को राप्ती नदी में 16 वर्ष की लड़की का शव मिला था। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि लड़की के पिता राधेश्याम केवट, दादा सीताराम और लहरी नामक एक अन्य व्यक्ति ने उसकी हत्या की थी।

उन्होंने बताया कि किशोरी का अपने गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग था जिसे उसके परिजन पसंद नहीं करते थे। उन्होंने बताया कि बार-बार समझाने के बावजूद नहीं मानने पर लड़की को उसकी मौसी के पास भेज दिया गया।

आनंद ने बताया कि शनिवार को जब आरोपी उस लड़की के साथ अपने घर लौट रहा था तो उन्होंने उसे फिर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद उन्होंने चाकू से उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में डालकर नदी में बहा दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।










संबंधित समाचार