नौतनवा में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात लेकर चंपत, जानें पूरा मामला

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर वार्ड चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुरा लिए। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

नौतनवा थाना
नौतनवा थाना


नौतनवा (महराजगंज): नौतनवा थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर वार्ड नंबर 13 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुरा लिए। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र नगर वार्ड निवासी शशिकला साहनी दो दिन पूर्व नेपाल में अपनी बहन के घर गए थे। घर पर उनका छोटा बेटा प्रिंस था।

वह भी घर में ताला बंद कर सोनौली अपने ननिहाल चला गया था। सुबह जब वापस लौटा तो देखा ताला टूटा है।

उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा मनोज राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।

जल्द ही चोरी की खुलासा कर दिया जाएगा। 










संबंधित समाचार