उत्तर प्रदेश के इन जिलों के हॉटस्पाट होंगे सील, बाकी जगहों पर लागू रहेगा लॉकडाउन

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार बड़ा फैसला लिया है। यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पाट वाले स्थानों को सील कर दिया जायेगा। सील सिर्फ हाटस्पाट वाले स्थान होंगे, बाकी जगहों पर पहले की तरह लॉकडाउन लगा रहेगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आज रात 12 बजे से उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पाट पूरी तरह से सील होंगे। इन हॉटस्पाट के बारे में निर्णय संबंधित डीएम-एसपी करेंगे। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद लोकल ट्रेनें शुरू करने पर हो रहा विचार, इन ट्रेनों को मिल सकती है हरी झंडी

यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों के नाम हैं। लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर। 

मुख्य सचिव का आदेश 

इस दौरान जरूरी सामानों की होम डिलीवरी की जाएगी। इसके साथ ही केवल कर्फ्यू पास वालों को घर से निकलने की इजाजत दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक हाट स्पाट वाले केन्द्र पूरी तरह सील होंगे। कोई आवागमन नहीं होगा। जरुरी सामान होम डिलेवरी से पहुंचेगा। 










संबंधित समाचार