महराजगंज: 6 महीने से कोल्हुई थाने का चक्कर लगा रही महिला को कोर्ट से मिला न्याय, दर्ज हुआ मुकदमा

डीएन ब्यूरो

पिपरा परसौनी की एक महिला न्याय के लिए 6 महीने से कोल्हुई थाने का चक्कर लगा रही थी। न्याय न मिलने पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर

कोल्हुई थाना (फ़ाइल फ़ोटो)
कोल्हुई थाना (फ़ाइल फ़ोटो)


महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र की पिपरा परसौनी निवासिनी फिरोजा देवी ने गांव के ही दो लोगो पर मार-पीट और भद्दी-भद्दी गाली देने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत किया थी। 6 महीने तक पुलिस दौड़ाती रही और उसकी एक न सुनी। जिसके बाद न्याय न मिलता देख पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार बीते 6 महीने पहले वह घर पर अकेली थी। पुरानी रंजिश व रास्ते के विवाद को लेकर दो लोग उसके घर पर पहुंचकर उसको भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनो ने अकेली महिला को डंडे और मुक्के से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाद में उसकी कंधे की हड्डी टूट गई। उसकी लड़की बीच बचाव करने आई तो उसको भी अभियुक्तों ने पीट दिया और गाली देते हुए अगली बार जान से मारने की धमकी दी।

जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला कोल्हुई थाने में शिकायत लेकर पहुंची लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला ने न्यायलय को प्रेषित प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि कोल्हुई पुलिस मामले में कार्यवाही के लिए दर्जनों बार थाने का चक्कर लगवाई लेकिन 6 महीने तक कोई कार्यवाही नहीं की।

न्याय की उम्मीद न देख उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जिसको गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने दोनो अभियुक्तों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया और विवेचना रिपोर्ट सौंपने के लिए अल्टीमेटम दिया।










संबंधित समाचार