लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद, बड़े पैमाने पर तस्करी, छुट-पुट पकड़ को बड़ी जीत बताने में जुटा वन विभाग

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले में चारों ओर लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बड़े पैमाने पर वन कटान जारी है। छुट-पुट पकड़ को बड़ी जीत बता जिले का वन विभाग अपनी पीठ थपथपाने में जुटा है। पूरी खबर पढ़ें डाइनामाइट न्यूज पर



धानी (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के माग्घूजोत- शिकारगढ़ मार्ग पर शनिवार की भोर मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने 12 बोटा साखू की लकड़ी बरामद किया। 

इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। मग्घूयोत- शिकारगढ़ मार्ग पर पिकअप पर जंगल की अवैध लकड़ी लादी जाएगी। ये सूचना मिलने पर दबिश दी गयी।  

अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने लगे,  इसी दौरान कर्मचारियों ने एक तस्कर को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गनेश उर्फ गोरूआहे निवासी सोमनजोत थाना बृजमनगंज बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके गांव के रामदास, विशाल, सोमन, कल्लू, सनी देओल, सुक्खू, झीनक, अनवर, जंगली, राकेश, दिनेश व मरहठा निवासी वाहन स्वामी हृदय नारायण सिंह भी शामिल था।  

वही टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वाहन स्वामी हृदय नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।










संबंधित समाचार