चार वर्ष से पुलिस को चकमा देने वाला अभियुक्त हिरासत में, गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा, जानें पूरी क्राइम हिस्ट्री

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाने की पुलिस ने वर्ष 2019 से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त


सिंदुरिया (महराजगंज): सिंदुरिया पुलिस ने वर्ष 2019 से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विकास उपाध्याय पुत्र जितेंद्र उपाध्याय निवासी कम्हरिया थाना सिंदुरिया पर न्यायालय सिविल जज (अपर खंड) न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मुकदमा नंबर 3937/2019 धारा 323, 504, 506, 420 थाना कोठीभार पर दर्ज था।

गैर जमानती वारंटी अभियुक्त विकास उपाध्याय को उसके घर कम्हरिया सिंदुरिया से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबिल राजेश यादव, कांस्टेबिल कृष्ण कुमार मौर्या शामिल रहे। 










संबंधित समाचार