पुलिस को चकमा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट के निर्देश पर लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाने पर एक अभियुक्त पर वर्ष 2022 में केस दर्ज था। कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया तो पुलिस हरकत में आई। घुघली पुलिस ने धर दबोचा। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कोर्ट महराजगंज
कोर्ट महराजगंज


घुघली (महराजगंज): सिंदुरिया थाना पर अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 28/2022 धारा 411, 413, 414 एसटी नंबर 470/2022 के तहत केस दर्ज था।

सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक जनपद महराजगंज से अभियुक्त के गिरफ्तारी का अधिपत्र आदेश जारी हुआ।

तब घुघली पुलिस ने एक्शन लेते हुए बुधवार को अभियुक्त रउफ अंसारी (35 वर्ष) पुत्र पुजारी अंसारी निवासी चौमुखा थाना घुघली को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में उपनिरीक्षक जखिरा चौकी इंचार्ज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर विधिक कार्यवाही की गई है। 










संबंधित समाचार