एयर इंडिया के विमान में मिली तकनीकी गड़बड़ी, दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की थी उड़ान, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

एयर इंडिया को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाले एक विमान को सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बदलना पड़ा। उड़ान भरने से पहले इस विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद एयरलाइन ने इस विमान को खड़ा कर दिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

एआई की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के विमान में तकनीकी गड़बड़ी
एआई की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के विमान में तकनीकी गड़बड़ी


नयी दिल्ली: एयर इंडिया को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाले एक विमान को सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बदलना पड़ा। उड़ान भरने से पहले इस विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद एयरलाइन ने इस विमान को खड़ा कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बाद में एयरलाइन ने इस विमान को बदला और दूसरे विमान से यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना किया।

सूत्रों ने बताया कि इस विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे। सूत्रों ने कहा कि तकनीकी मुद्दा सामने आने के बाद यात्री को एक अन्य विमान से रवाना किया गया।

इस बारे में एयर इंडिया से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिली है।

 










संबंधित समाचार