Taliban Destroying Afghanistan: अफगानिस्तान के 14 प्रांतों पर तालिबान का कब्जा, काबुल पर जीत के लिये हो सकता बड़ा हमला

डीएन ब्यूरो

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहां युद्ध की स्थिति के कारण तनावपूर्ण माहौल है और अब तालिबान राजधानी काबुल पर फतह करने के लिये आगे बढ़ रहा है। पढ़िये वहां के ताजा हालात

अफगानिस्तान के कई शहरों पर तालिबानी बिद्रोहियों का कब्जा
अफगानिस्तान के कई शहरों पर तालिबानी बिद्रोहियों का कब्जा


काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहां युद्ध की स्थिति के कारण तनाव लगातार गहराता जा रहा है। तालिबान अब तक अफगानिस्तान के कुल 34 प्रांतों में से 14 प्रांतों पर कब्जा कर चुका है और तेजी से राजधानी काबुल की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि काबुल को कब्जे में लेने के लिये तालिबानियों द्वारा वहां बड़ा हमला बोला जा सकता है। तालिबान हर दिन अफगानिस्तान के नये शहरों को कब्जे में ले रहा है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक तालीबानी बिद्रोही फिलहाल राजधानी काबुल से 80 किलोमीटर दूर है और वह तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोगर प्रांत में अफगानी सरकारी बलों और तालिबानियों के बीच लड़ाई जारी है। तालिबान का दावा है कि उसने देश की 34 प्रांतीय राजधानियों में से 14 पर कब्जा कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि तालिबान विद्रोही तेजी से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की तरफ बढ़ रहे हैं। इस दौरान रास्ते में पड़े वाले प्रांतों पर कब्जा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहरों कंधार और लश्करगाह पर पर भी कब्जा करने के बाद तालिबाने ने उरुजगान प्रांत की राजधानी तिरीनकोट और घोर प्रांत की राजधानी फिरोज कोह पर भी कब्जा कर लिया है। 

कुछ मीडिया रिपोर्टों में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि तालिबान कुछ ही दिन में राजधानी काबुल पर हमला कर सकता है। पश्चिम में हेरात भी कट्टर इस्लामी समूह के कब्जे में आ गया है। 










संबंधित समाचार