Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, अब तक 56 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल, जानिये ये अपडेट

admin

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये। भूकंप के कारण अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

इंडोनेशिया में तेज भूकंप
इंडोनेशिया में तेज भूकंप


जकार्ता: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये। भूकंप के कारण अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता से करीब 100 किमी दूर महसूस किए गए। जहां से ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

 अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में रिक्टर पैमाने पर पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आये। 

अधिकारियों आशंका जतायी है कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है और भूकंप के बाद फिर से झटके महसूस किए जा सकते हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोगों के घरों और दुकानों को हुए नुकसान को दिखाया जा रहा है।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार बचावकर्मी ढही हुई इमारतों से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं और एक महिला और उसके बच्चे को बचाने में कामयाब रहे हैं।

जकार्ता में भूकंप के झटके के दौरान कार्यालय के कर्मचारी नागरिक और व्यावसायिक जिले में इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके एक मिनट तक महसूस किए गए। जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी गयी है।










संबंधित समाचार