EartQuake: तुर्की के बाद इंडोनेशिया में भी लगे भूकंप के झटके, तीव्रता जाने

डीएन ब्यूरो

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

इंडोनेशिया में भी लगे भूकंप के झटके
इंडोनेशिया में भी लगे भूकंप के झटके


जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता मापी गयी। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 06:28 बजे आये इस भूकंप का केंद्र पूर्वी प्रांत पापुआ के जयपुरा शहर से 10 किलोमीटर पश्चिम में सतह से 43 किलोमीटर (27 मील) की गहराई पर था।

भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। (वार्ता)










संबंधित समाचार