श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद

DN Bureau

कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से शनिवार को तीसरे दिन भी बंद रहा।

भूस्खलन
भूस्खलन


श्रीनगर: कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से शनिवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। 
 

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि राजमार्ग को कल अपराह्न कुछ घंटों के लिए खोला गया था लेकिन फिर भूस्खलन होने की वजह से इसे दोबारा बंद करना पड़ा। 
उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर कई जगहों, खास तौर पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के बाद गुरुवार को इस पर यातायात स्थगित कर दिया गया। दोपहर बाद तक राजमार्ग साफ कर दिया गया और यातायात भी बहाल हो गया लेकिन दोबारा भूस्खलन होने के कारण यातायात फिर बंद करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

 


भूस्खलन में जोजिला क्षेत्र में एक पहाड़ के बहुत बड़े हिस्से के ढह जाने से सड़क अवरुद्ध हो गया जिसके बाद सड़क को साफ कराने का काम शुरू किया गया। कल अपराह्न सड़क साफ किये जाने के बाद आंशिक यातायात की अनुमति दी गयी लेकिन फिर भूस्खलन होने के बाद राजमार्ग दोबारा बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह लद्दाख से कश्मीर और श्रीनगर से जोजिला दर्रे के बीच यातायात जारी था। 


इस बीच गंदेरबल के जिला विकास आयुक्त हशमत अली खान ने शुक्रवार को जोजिला अौर सोनमर्ग का दौरा कर सड़कों की सफाई के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने जोजिला में भी सड़कों से मलबा हटाये जाने के काम का निरीक्षण किया जहां गुरुवार को बादल फटने के बाद भारी भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था। ( वार्ता )










संबंधित समाचार