जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा

डीएन ब्यूरो

जम्मू कश्मीर में पिछले दो वर्षों से लगा राष्ट्रपति शासन गुरुवार को हटा लिया गया।

लद्दाख के उपराज्यपाल पद की शपथ लेते आरके माथुर
लद्दाख के उपराज्यपाल पद की शपथ लेते आरके माथुर


नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पिछले दो वर्षों से लगा राष्ट्रपति शासन गुरुवार को हटा लिया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाने को मंजूरी दे दी है।

अधिसूचना में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि 19 दिसम्बर 2018 को जम्मू कश्मीर मेंं राष्ट्रपति शासन लगाने संबंधी आदेश को वापस ले लिया गया है। जम्मू कश्मीर के दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित होने और इन दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों के आज अस्तित्व में आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक की 550 जयंती पर ‘द स्क्रिप्ट आफ लाइफ’ अभियान प्रारंभ 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पारित कर राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। विधेयक में प्रावधान किया गया था कि 31 अक्टूबर को ये दोनों केन्द्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ जायेंगे। गौरतलब है कि जून 2017 में जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सरकार के अल्पमत मेंं आने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुपफती ने इस्तीपफा दे दिया था। इसके बाद राज्य मे पहले छह महीने राज्यपाल का शासन रहा और इसके बाद वहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। (वार्ता)










संबंधित समाचार