सपा कार्यकर्ताओं ने की नई दिल्ली में अखिलेश यादव से मुलाक़ात

डीएन संवाददाता

शुक्रवार को बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुट जायें।

दिल्ली में सपा कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव
दिल्ली में सपा कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शुक्रवार का दिन काफी व्यस्तता भरा रहा।

अखिलेश यादव को गुलदस्ता भेंट करते सपाई

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और आसपास के जिलों के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मुलाकात की।

इनमें कई ऐसे थे जो पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इन सबसे एक-एक कर अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव की हार के कारणों को पूछा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं से पूर्व सीएम ने कहा कि वे सभी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जी-जान से जुटे जाएं।

अखिलेश ने यह भी कहा कि हार से किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की जरुरत नही है। जनता के मुद्दों पर समाजवादी साथी संघर्ष करेंगे और एक बार फिर संघर्ष के दम पर सत्ता में वापसी करेंगे।










संबंधित समाचार