पूरे उत्तर प्रदेश में सादगी के साथ मनाया गया सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन, महिलाओं में विशेष उत्साह

डीएन ब्यूरो

मैनपुरी संसदीय सीट पर करीब तीन लाख वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव का 45वां जन्मदिन रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में सादगी के साथ मनाया गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर:

पार्टी मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के संग डिंपल यादव
पार्टी मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के संग डिंपल यादव


लखनऊ: मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव का 45वां जन्मदिन रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में सादगी पूर्वक मनाया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सपा के राज्य मुख्यालय में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला कार्यकर्ताओं की टीम जुटी।

प्रदेश भर से जुटी महिला कार्यकर्ता

इस अवसर पर डिंपल यादव को गर्मजोशी के महिला कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।

इससे पहले राजस्थान के गुरू महाराज पवन और राज पुरोहित पंडित हरि प्रसाद मिश्र के स्वस्तिवाचन के साथ डिंपल यादव के दीर्घ-सुखी जीवन की कामना की गयी।

डिंपल यादव ने जताया सभी का आभार

जैसे ही डिंपल यादव सपा कार्यालय पहुंची किशन सिंह के ब्रास बैंड ने संगीत की धुन पर बधाई गीत गाया।

किन्नर पायल सिंह ने अखिलेश यादव और डिंपल यादव की आरती उतारी।

सपा की महिला पदाधिकारियों के साथ डिंपल यादव

डिंपल ने जताया सभी का आभार

अपने संबोधन में डिंपल यादव ने सभी के प्रति उनके अपार स्नेह के लिए आभार जताया।

लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने बेहद सादगी के साथ डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया।

 










संबंधित समाचार