सिद्धार्थनगर: डीसीएम की चपेट में आकर कांस्टेबल की मौत, उपनिरीक्षक घायल
डीसीएम की चपेट में आने से एक सिपाही की मौत हो गई जबकि एक उपनिरीक्षक घायल हो गया। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये कैसे हुआ हादसा..
सिद्धार्थनगर: उस्का थानाक्षेत्र में नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर लक्षनपुर गांव के पास अनियन्त्रित डीसीएम मेटाडोर की चपेट मे आने से बृहस्पतिवार की रात एक कांस्टेबल की मौत हो गयी जबकि एक उपनिरीक्षक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपनिरीक्षक को अस्पताल में इलात के लिए भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार उस्का थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव के पास यह दुर्घटना हुई। डीसीएम मेटाडोर की चपेट में आकर मरने वाले कांस्टेबल का नाम नागेंद्र यादव है तथा घायल उपनिरीक्षक का नाम शिव मंगल यादव है। उपनिरीक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर: राजमार्ग-233 से होकर गुजरना किसी सजा को भुगतने से कम नहीं
कांस्टेबल और उपनिरीक्षक दोनों उसका थाने में तैनात थे। घटना मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाते समय हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)