शाहजहांपुर: पीएम मोदी ने किसानों को लुभाया, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

डीएन ब्यूरो

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान रैली को संबोधित करते हुए जहां किसानों के लिये कई लुभावी घोषणाएं की वहीं पिछली सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को विपक्ष द्वारा संसद के लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर भी खूब चुटकियां ली। पूरी खबर..

सभा को संबोधित करते पीएम मोदी
सभा को संबोधित करते पीएम मोदी


शाहजहांपुर: किसान कल्याणकारी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिये जाहं कई लोक-लुभावन घोषणाएं की वहीं पूर्व की सरकारों पर भी जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों के नाम पर केवल छलावा किया। पिछली सरकारों ने गरीबों और किसानों के अंधेरे में रखा।  

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने गन्ना की कीमतें बढ़ी दी है। चीनी मिलों के लिये सस्ता ऋण देने का फैसला किया है। गन्ने के लाभकारी मूल्य से किसानों को अभूतपूर्व फायदा मिलेगा। अब किसानों को गन्ने की लागत मूल्य पर लगभग 80 प्रतिशत का लाभ मिलेगा।

पीएम ने कहा कि किसानों को गन्ने की बकाया राशि के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है, ताकि जल्द से जल्द किसानों को बकाया राशि मिल सके। इसी तरह अन्य फसलों पर भी किसानों को कई तरह के लाभ दिये जा रहे हैं। सरकार फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ा चुकी है। 

पीएम ने कहा कि आज कुछ लोग किसानों के नाम पर जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रह है, वो सब दिखावा कर रहे हैं। सत्ता में रहते वक्त उन लोगों ने किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा दिया। बिजली, खाद, मूल्य, सुविधाओं से किसानों को उन्होंने वंचित रखा। मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने हजारों-करोड़ों का बकाया छोड़ रखा था। हमने उसे समय सीमा में निपटाया, क्योंकि हमें यूपी के किसानों की चिंता है।

उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का लाभ तो मिलेगा ही, गन्ने के इस्तेमाल के बाद उससे एथॉनाल बनाया जायेगा, जिसका लाभ भी किसानों को मिलेगा। एथॉनाल को पेट्रोल में मिलाकर हमारी सरकार ऊर्जा के अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करेगी। ऊर्जा खपत में कमी आयेगी। 










संबंधित समाचार