कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रेन हेमरेज से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को मस्तिष्क में रक्तस्राव (ब्रेन हेमरेज) की समस्या से पीड़ित होने पर रविवार को यहां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी अस्पताल में भर्ती
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी अस्पताल में भर्ती


जयपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को मस्तिष्क में रक्तस्राव (ब्रेन हेमरेज) की समस्या से पीड़ित होने पर रविवार को यहां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल में डूडी से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

बयान में कहा गया कि राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष डूडी को ब्रेन हेमरेज के बाद जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डूडी (60) वर्ष 2013 से 2018 तक राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।










संबंधित समाचार