नतीजे देखकर मध्‍यप्रदेश के सीहोर जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन सिंह की मतगणना स्‍थल पर हार्ट अटैक से मौत

डीएन ब्यूरो

मध्‍य प्रदेश के सीहोर के जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की मौत हो गई है। उन्हें मतगणना स्थल पर गुरुवार को सुबह 10 बजे हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई।

मृृृृतक रतन सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
मृृृृतक रतन सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)


भोपाल: मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय में आज मतगणना स्थल परिसर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। 

वह मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में थे। मतगणना के दौरान उन्हें सीने में दर्द और असहजता के चलते तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह लगभग 65 वर्ष के थे। सीहोर जिले का कुछ हिस्सा भोपाल संसदीय क्षेत्र में आता है।

मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे। तभी वो नतीजे देखते हुए अचानक कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। 










संबंधित समाचार