यूपी पुलिस के अरबपति दारोगा पर शिकंजा, भ्रष्टाचार की सभी हदें की थी पार, बना अकूत संपत्ति का मालिक, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

अरबपति होना वैसे तो शान की बात है लेकिन यदि कोई भ्रष्टाचार और गलत तरीकों के धन अर्जित करे तो उसका जेल जाना भी स्वाभाविक है। भ्रष्टाचार करके करोड़ों कमाने वाले एक ऐसे ही यूपी पुलिस के दारोगा के भ्रष्टाचार की कहानी सामने आयी है। दारोगा पर अब शिकंजा कस लिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अरबपति दारोगा पर यूपी पुलिस का शिकंजा
अरबपति दारोगा पर यूपी पुलिस का शिकंजा


मेरठ: भ्रष्टाचार और गलत तरीकों के धन अर्जित करके करोड़ों की कमाई करने वाले यूपी पुलिस के एक ऐसे दारोगा की कहानी सामने आई है, जिससे पुलिस की छवि भी एक बार धूमिल होती दिख रही है। यूपी पुलिस के इस अरबपति दारोगा पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। जांच के बाद भ्रष्ट दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ में तैनात रहे दारोगा धर्मेंद्र सिंह से जुड़ा हुआ है। दारोगा धर्मेंद्र सिंह 2020 में मरेठ के थाना हस्तिनापुर में तैनात था। यूपी पुलिस के इस दारोगा ने अपनी वर्दी के दम पर अकूत संपत्ति जुटाई। मामले में शिकायत के बाद डेढ़ सात जांच चली और दारोगा पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाये गये। मेरठ के मेडिकल थाने में अब दारोगा धर्मेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण समेत आय से अधिक संपत्ति जुटाने का मामला दर्ज कर लिय गया है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन द्वारा दारोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया गया है। डेढ़ साल तक चली जांच में पाया गया है कि दारोगी ने आय से 134 % से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की है। दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी दारोगा का पहले ही मेरठ से ट्रांसफर हो चुका है। जानकारी के मुताबिक दारोगा ने यह संपत्ति भ्रष्टाचार के विभिन्न जरियों से जुटाई। दारोगा का अब जेल जाना तय माना जा रहा है।










संबंधित समाचार