संत कबीर नगर में सपाइयों ने मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती

डीएन ब्यूरो

संत कबीर नगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी के महान चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती प्रदेश सचिव लोरीक यादव की अध्यक्षता में मनाई गई । पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

डॉ राम मनोहर लोहिया  की 114वीं जयंती
डॉ राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती


संत कबीर नगर: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी के चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती प्रदेश सचिव लोरीक यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद यादव ने किया।

इस मौके पर रामदरश यादव ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में  वर्तमान-अम्बेडकर नगर जनपद नामक स्थान में हुआ था। उनके पिताजी  हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। ढाई वर्ष की आयु में ही उनकी माताजी (चन्दा देवी) का देहान्त हो गया।। उन्हें दादी के अलावा सरयूदेई, (परिवार की नाईन) ने पाला। टंडन पाठशाला में चौथी तक पढ़ाई करने के बाद विश्वेश्वरनाथ हाईस्कूल में दाखिल हुए।

उन्होंने कहा कि लोहिया जी के पिता गाँधी के अनुयायी थे। जब वे गांधीजी से मिलने जाते तो राम मनोहर को भी अपने साथ ले जाया करते थे। इसके कारण गांधीजी के विराट व्यक्तित्व का उन पर गहरा असर हुआ। पिता के साथ 1918 में अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान संतोष यादव आलोक यादव सोनू, वीरेंद्र यादव रमेश चंद्र यादव दुर्विजय सिंह यादव ब्रह्मदेव सिंह, सोमेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, अजय नारायण मिश्रा, तीरथ अग्रहरि, राहुल यादव बादल, कृष्ण चंद्र यादव, जुनैद अहमद सिद्दीकी, शफीउद्दीन, शिव शरण यादव चंद्रभूषण पांडे जोगिंदर माझी, अविनाश कनौजिया रविंदर, अंशिका पांडे, प्रिया पाठक जिलाध्यक्ष महिलासभा, जयंतीरा यादव जयराम यादव सत्येंद्र यादव वीरेंद्र यादव अवधेश यादव अंजू चौहान प्रदेश सचिव महिला सभा,  महेंद्र प्रताप यादव, संजय मोदनवाल, सोभनाथ यादव अभिषेक यादव गामा, लल्लू, सुभम यादव कबीर, रुद्र शेखर, मणिशंकर यादव, आदित्य पांडे शिखर, अंजनी निषाद, रामदयाल राजभर, केशव राजभर,सूर्यभान, राजेंद्र यादव, रामभरोसे वारसी फककड़, मालती, अनीता भारती, मनोहर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।










संबंधित समाचार