हिंदी
मैनपुरी: संभल हिंसा मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस पर सियासत भी तेज हो गई है। यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने संभल हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को डिंपल यादव ने संसद की कार्यवाही में भाग लेने के बाद कहा कि हम संभल हिंसा की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस घटना की निष्पक्ष जांच होगी।
डिंपल ने कहा कि ये अहम मुद्दा है। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों की भावनाओं से जो खिलवाड़ हो रहा है। इस पर पूर्ण विराम लगना चाहिए। अच्छा है मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। हम चाहते हैं कि संभल घटना की निष्पक्ष जांच हो। ये एक राष्ट्रीय मुद्दा है।
डिंपल यादव ने संभल हिंसा के अलावा संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होने के मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि "उन्हें उम्मीद है कि सोमवार को सदन चलेगा। स्पीकर सदन को चलाएंगे और हम जो बात रखना चाहते हैं हमें वो बात रखने दी जाएगी।
गौरतलब है कि संभल हिंसा में पांच लोग मारे गये जबकि कई लोग घायल हुए। इस घटना में अब तक 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कार्रवाई जारी है।
Published : 29 November 2024, 3:40 PM IST
Topics : dimple yadavs mainpuri ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Sambhal Violence statement TrendingNews