UP Election: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 10 फरवरी को बदायूं भ्रमण पर, जानिये पूरा कार्यक्रम

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियोंं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10 फरवरी को बदायूं भ्रमण पर जाएंगे। डाइनामाइट न्यूज़ में जानिये पूरा कार्यक्रम

अखिलेश यादव 10 फरवरी बदायूं भ्रमण पर
अखिलेश यादव 10 फरवरी बदायूं भ्रमण पर


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10 फरवरी को बदायूं भ्रमण पर रहेंगे। अखिलेश यादव का यह एक दिवसीय दौरा है और उसी शाम को वापस लखनऊ लौटेंगे

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव 10 फरवरी को बदायूं भ्रमण के दौरान सुबह 11 बजे  मंडल ग्राउंड बरेली में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.15 बजे वह बरेली हैलीपैड़ से निकलेंगे और 1.30 बजे बदायूं हैलीपैड पर उतरेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।

अखिलेश यादव दोपहर 2.30 बजे लौड़ा बहेड़ी बदायूं बाई पास खेत भी जाएंगे और 2.50 बजे वहां से वापस प्रस्थान करेंगे। 3.15 बजे वह बदायूं रामलीला मैदान स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। 4.10 बजे वह बरेली एयपोर्ट पहुंचेंगे और 4.30 बजे वहां से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगे। शाम 5.15 बजे अखिलेश यादव लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।










संबंधित समाचार