Jaunpur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जौनपुर दौरा, जानें पूरी खबर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर आ रहे हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव मंगलवार यानी आज यूपी के जौनपुर जिले के दौरे पर आएंगे।
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक,पार्टी कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रमुख सरजू देवी के पति धर्मराज यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने जौनपुर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बता दें कि दोपहर 12:30 बजे जौनपुर जिले के थाना खुटहन के ग्राम पिलकिछा टड़वा पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें |
डिंपल यादव ने BJP को घेरा, तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल- सरकार को इतनी देर क्यों लगी?
1:00 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना
वहां वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरजू देई के दिवंगत पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव 1:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे उनका अपने आवास पर वापस आने का कार्यक्रम निर्धारित है।
यह भी पढ़ें |
अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई कद्दावर नेता साइकिल पर हुए सवार, बने सपा के सिपाही
पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह
इस दौरे के मद्देनजर प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जौनपुर पुलिस अलर्ट पर है, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका हालचाल पूछना अखिलेश यादव को अलग बनाता है।