यूपी समेत देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 45वां जन्मदिन है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों में काफी उत्साह है। यूपी समेत देशभर में उनका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पूरी खबर..

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आज 45वां जन्मदिन यूपी समेत देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

यूपी के आजमगढ़ में उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां कई लोगों ने रक्त दान किया। वहीं इलाहाबाद और लखनऊ में भी उनके जन्मदिन पर खास तैयारियां की गई है। इलाहाबाद में अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में खूब उत्साह है। इलाहाबाद में पार्टी कार्यालय में 46 किलो केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। वहीं वाराणसी में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने चांदपुर चौराहे पर केक काटकर व नीम का पौधा वितरण कर उनका बर्थडे मनाया। 

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनकों बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर कई जगहों पर हवन पूजन, अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण, वृक्षारोपण के साथ साथ भण्डारे का आयोजन किया गया है। 










संबंधित समाचार