डॉलर की मांग बढ़ने से कमजोर हुआ रुपया, पहुंचा सबसे निचले स्तर पर

भारतीय मुद्रा का अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है। डॉलर की मजबूती और कच्चा तेल आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की माँग आने से रुपया पहली बार 70.50 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट

Updated : 29 August 2018, 3:52 PM IST
google-preferred

मुंबई: दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती और कच्चा तेल आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की माँग आने से बुधवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पहली बार 70.50 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हो गया। यह भारतीय मुद्रा का अब तक का निचला स्तर है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल में फिर लगी 'आग', जाने कहां कितनी बढ़ी कीमतें

मंगलवार को पाँच पैसे के सुधार के साथ 70.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया बुधवार को 22 पैसे लुढ़ककर 70.32 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। हालाँकि, थोड़ी वापसी करते हुये एक समय यह 70.24 रुपये प्रति डॉलर पर भी पहुँचा, लेकिन बाद में मजबूत डॉलर के दबाव में यह 70.51 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। 

यह भी पढ़ें: मोदी ही नहीं.. सीनचेन-डोरेमॉन, मोटू-पतलू की राखियों से भी सजा है बाजार

इससे पहले 16 अगस्त को यह कारोबार के दौरान 70.40 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। हालाँकि, उस दिन यह 70.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी जो अब तक न्यूनतम बंद स्तर है।


 

Published : 
  • 29 August 2018, 3:52 PM IST

Advertisement
Advertisement