Road Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, कई घायल

डीएन ब्यूरो

मुंबई-पुणे के एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा


रायगढ़: महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस सकड़ हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सड़क हादसा रायगढ़ के खोपोली में हुआ है। 

मगंलवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई और देखते ही देखते इतना बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और तीन को मामूली चोटें आई हैं।

एक्सप्रेस-वे पुलिस ने बताया कि रायगढ़ के खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह 6:30 बजे ये हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।


 










संबंधित समाचार