Road Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, घायल हुए 5 लोग

डीएन ब्यूरो

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 5 लोग गंभीर से घायल बताए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: मथुरा से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, ये हादसा बुधवार की सुबह को मथुरा में यमुना एक्सप्रेस- वे पर हुआ है। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण 4- 5 गाड़ियां आपस में बुरी तरह से टक्करा गई।

ये घटना सुबह करीब 8 बजे हुई थी जब आगरा की ओर जा रही एक कार अचानक सड़क के बीचों बीच आकर रुक गई, जिसके बाद उसके पीछे चल रही बाकी गाड़ियां एक के बाद एक उससे टकराते चली गई। जिसके बाद राहगिरों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी, और इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।


 










संबंधित समाचार