महराजगंजः मौसम का पलटवार, फिर ठंड व गलन से जनजीवन हुआ जार-बेजार

डीएन संवाददाता

जिले में एक बार फिर मौसम ने अंगड़ाई ली है। मंगलवार को हवा संग बढ़ी ठंड और गलन से हर कोई बेचैन नजर आया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

महराजगंज में फिर बढ़ी ठंड
महराजगंज में फिर बढ़ी ठंड


महराजगंजः मौसम की रूसवाई और सूर्यदेव की तन्हाई ने जिले में एक बार फिर ठंड और गलन को बढ़ा दिया है। मंगलवार को कड़ाके की ठंड और गलन ने हर किसी को बेचैन कर दिया। इससे शहर व गांव, हर जगहों पर लोगों का दिनचर्या प्रभावित होते नजर आया। 

लोगों के खिले चेहरे पर छाई मायूसी 
सोमवार की दोपहर बाद धूप खिली तो हर किसी चेहरे पर हरियाली लौटी। लोगांे को लगा कि अब धूप खिलेगी और जनजीवन पटरी पर लौट जाएगी। अचानक मंगलवार की सुबह ने सभी के चेहरे पर मायूसी ला दी। घने कुंहरे संग नेपाल की पहाड़ियों से उतरी वर्फीली हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया। हर कोई ठंड के प्रकोप से ठिठुरते नजर आए। 

तापमान फिर पहुंचा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस 
वेदर अपडेट के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। कृषि वैज्ञानिक डा, आरपी रघुवंशी के अनुसार मौसम का रूख हर पल बदल रहा है। ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

पड़ताल में अलाव की व्यवस्था तार-तार 
भले ही नगर पालिका प्रशासन ने शहर के 22 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। डाइनामाइट न्यूज टीम ने कई स्थानों की पड़ताल की। जहां नपा प्रशासन कें दावे की पोल खुल गई। शहर के कुछ स्थानों पर अलाव जलते पाए गए। जबकि शहर के वार्डों के लोग अलाव की आंच से कोसो दूर है।










संबंधित समाचार