Uttar Pradesh: चित्रकूट से लौटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, बीजेपी पर साधा निशाना

डीएन ब्यूरो

यूपी के फतेहपुर जिले में चित्रकूट धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव मिडिया से रूबरू भी हुए और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



फतेहपुरः चित्रकूट धाम से दर्शन कर लौटे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फतेहपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा- चित्रकूट और कामतानाथ जाकर साधुओं और संतो से आर्शिवाद लिया है। 2022 में उनकी ही सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने सड़को पर गड्ढों को लेकर कहा है कि योगी सरकार ने चार सालों में कोई काम नहीं किया है। गड्ढा क्यों नहीं भरा सड़क क्यों नहीं ठीक कर पाए। अखिलेश ने कहा की जहां भगवान की बात है सपा कभी दिखावा नहीं करती हमने पूजा पाठ की जिम्मेदारी अपनी पत्नी को दे दी है, बीजेपी ने किसको जिम्मेदारी दी है यह बताये।

वहीं बुल्डोजर से घर तोड़वाने वाली बात पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि- जो घर भाजपा सरकार तोड़वा रही है वो घर हमारे दादा-परदादा का है। परदादा ने बनवाया है जो बुल्डोजर वाले तोड़ने जाते हैं इनका एड्रेस पता निकालिये, इनके खुद के घर के नक्शे पास नहीं है। केवल जनता का ध्यान बांटने के लिए उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिनसे उनको पोलिटिकल लाभ उठा सके इसलिए बुल्डोजर चल रहा है।

वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने को लेकर कहा है कि वैक्सीन आना जरुरी है। दुनिया के एक्सपर्ट और साइंटिस्ट वैक्सीन जल्दी से जल्दी बना ले और जल्द से जल्द जान बचाई जा सके अगर वैक्सीन कारगार है होड़ किस बात की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है- क्लीनिकल ट्रायल पूरे नहीं हुए आपने वैक्सीन निकाल दी, बीजेपी के लोग यह सेफ समझते हैं तो उनके मुख्यमंत्री क्यों मना कर रहे हैं। हम यह जानना चाहते हैं की अगर वैक्सीन आ रही है तो यूपी में कितने दिनों में वैक्सीन लग जाएगी।   










संबंधित समाचार