Result: मिजोरम बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, इस लिंक से डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

डीएन ब्यूरो

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज मिजोरम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए जानें लिंक

मिजोरम बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित (फाइल फोटो)
मिजोरम बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मिजोरम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है।

मिजोरम बोर्ड ने राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 छात्रों के लिए परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर की है। मिजोरम बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्राएं अपना एमबीएससई 10वीं रिजल्ट 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

वर्ष 2021 के लिए मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर विजिट करना होगा।

कक्षा 10 के थ्योरी एग्जाम 1 से 20 अप्रैल तक आयोजित किये थे, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं।










संबंधित समाचार