इटावा: तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत, कई मवेशियों की हो चुकी मौत

डीएन ब्यूरो

बढपुरा क्षेत्र के कुछ गांवों में एक तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है, जबकि कई मवेशी तेंदुए के हमले से घायल हैं। तेंदुए के बढ़ते हमलों से लोगों में काफी दहशत है। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


इटावा: बढपुरा क्षेत्र के ग्राम गाती व रमपुरा में तेंदुए के आतंक से लोगों में काफी दहशत है। पिछले एक सप्ताह के अंदर यह तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुए के आतंक इसी तरह जारी रहा तो उनके क्षत्रों में मवेशियों का बचना मुश्किल है।

ग्राम प्रधान गाती राम वीर सिंह ने बताया कि तेंदुए ने मंगलवार की रात को राम प्रकाश की बछिया पर हमला कर दिया, जिससे बछिया की मौत हो गई। इसके अलावा तीन दिन पहले ग्राम गाती में महिला स्वास्थ्य केंद्र के पास रात में तेंदुए ने कई मवेशियों पर हमला कर दिया, जिससे कई ममेशी घायल हो गये। बुधवार रात ग्राम को रमपुरा में दो जगहों पर तेंदुए ने हमला किया, जिससे गोकरन सिंह की बछिया को घायल हो गयी। 

ग्रामीणों का कहना है कि अगर तेंदुआ आदमखोर हो गया तो इंसानों पर भी हमला कर देगा।  ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है ।










संबंधित समाचार